
COVID-19 क्या है?
COVID-19 एक नया वायरस है जो इंसानों को संक्रमित करता है और गंभीर श्वसन (सांस संबंधी) बीमारी पैदा कर सकता है। यह वायरस पहली बार दिसंबर 2019 में चीन के वुहान शहर में पाया गया था और फिर पूरी दुनिया में फैल गया
लक्षण
COVID-19 के सामान्य लक्षणों में शामिल हैं:
- बुखार (तेज या हल्का)
- सूखी खांसी
- सांस लेने में तकलीफ
- गले में खराश
- नाक बहना
- थकान
कुछ मामलों में दस्त, उल्टी, सूंघने और स्वाद की क्षमता में कमी भी देखी गई है
यह कैसे फैलता है?
यह वायरस मुख्य रूप से संक्रमित व्यक्ति के खांसने या छींकने से निकलने वाली बूंदों के संपर्क में आने से फैलता है। संक्रमित सतहों को छूने के बाद मुंह, नाक या आंखों को छूने से भी संक्रमण हो सकता है
जोखिम किसे ज्यादा है?
- बुजुर्ग लोग
- पहले से बीमार (जैसे अस्थमा, डायबिटीज, दिल की बीमारी वाले),
बचाव के उपाय
- हाथों को साबुन से बार-बार धोएं या सैनिटाइज़र का इस्तेमाल करें
- खांसते या छींकते समय मुंह-नाक ढकें
- बीमार लोगों से दूरी बनाएं
- भीड़-भाड़ से बचें
- मास्क पहनें
- बिना ज़रूरत के यात्रा से बचें
कोरोना वायरस (COVID-19) एक बार फिर चर्चा में है, क्योंकि देश के कई हिस्सों में केसों की संख्या में फिर से इज़ाफा देखने को मिल रहा है। ऐसे में जरूरी है कि हम जानें कि कोरोना कैसे फैलता है, पिछली दो लहरों (वेव्स) में क्या पैटर्न रहा और अब क्या संकेत मिल रहे हैं।
Also Read – Our former CM Vijay Rupani has died in a plane crash going from Ahmedabad to London.
CORONA वायरस कैसे फैलता है?
COVID-19 मुख्यतः तीन तरीकों से फैलता है:
1. ड्रॉपलेट्स के जरिए:
जब कोई संक्रमित व्यक्ति खांसता या छींकता है, तो उसके मुंह या नाक से निकलने वाली बूंदें (ड्रॉपलेट्स) सामने वाले को संक्रमित कर सकती हैं।
2. एयरोसोल के जरिए:
हवा में बहुत बारीक कणों के रूप में वायरस लंबे समय तक मौजूद रह सकता है, खासकर बंद जगहों में।
3. संक्रमित सतहों से:
किसी सतह को छूने के बाद बिना हाथ धोए नाक, मुंह या आंखों को छूना संक्रमण फैला सकता है।
Also Read – PAN कार्ड क्या है? | PAN Card क्या होता है, आवेदन, लाभ और आवश्यक दस्तावेज
पहली और दूसरी कोविड वेव का पैटर्न
1. पहली लहर (2020):
वायरस नया था, लोग सावधान थे।
लॉकडाउन और सोशल डिस्टेंसिंग ने संक्रमण की गति धीमी की।
शहरों में केस ज्यादा थे, गांवों में कम।
. 2. दूसरी लहर (2021):
. डेल्टा वेरिएंट के कारण वायरस ज्यादा तेजी से फैला।
हेल्थ सिस्टम पर भारी दबाव पड़ा।
ऑक्सीजन की किल्लत और अस्पतालों में भीड़ देखने को मिली।
Also Read – Aadhaar card online apply,update,download, पूरी जानकारी हिंदी में
अब फिर क्यों बढ़ रहे हैं कोरोना केस?
1. लापरवाही और मास्क का कम इस्तेमाल
जैसे-जैसे समय बीतता गया, लोगों ने मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना छोड़ दिया।
2. नए वैरिएंट्स का उभरना
हर कुछ महीनों में कोरोना वायरस म्यूटेट होकर नया रूप लेता है। कुछ वैरिएंट्स ज्यादा संक्रामक हो सकते हैं।
. 3. टीकाकरण में ढील
बूस्टर डोज़ लेने में लोगों की रुचि कम हो गई है, जिससे इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है।
कैसे करें बचाव? (Updated COVID Precautions)
भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें।
नियमित रूप से हाथ धोते रहें।
खांसी, बुखार या सांस लेने में दिक्कत हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
वैक्सीनेशन और बूस्टर डोज़ ज़रूर लें।
स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं और इम्यूनिटी मजबूत रखें।
निष्कर्ष: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें
पिछली दो लहरों से हमने सीखा है कि सावधानी और जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार हैं। केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ज़रूरी है कि हम फिर से सतर्क हो जाएं और कोरोना से बचाव के सभी उपायों का पालन करें।