
बॉलीवुड और टेलीविजन के प्रसिद्ध अभिनेता मुकुल देव का 23 मई 2025 को दिल्ली में 54 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे और ICU में भर्ती थे। शुक्रवार रात उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उनका निधन हो गया।
ALSO READ – “Test Captain Kaun? Bumrah, Gill, Pant, Rahul…. – England में कैसा रहा रिकॉर्ड?”
एक्टर राहुल देव के भाई थे MUKUL
MUKUL देव एक्टर राहुल देव के छोटे भाई थे। राहुल ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि बीती रात, नई दिल्ली में उनके भाई मुकुल देव ने अंतिम सांस ली। मुकुल की एक बेटी है, जिसका नाम सिया देव है। मुकुल देव का अंतिम संस्कार 24 मई, शनिवार शाम 5 बजे दयानंद मुक्ति धाम में किया जाएगा।
अंतिम संस्कार और राहुल देव की भावनात्मक विदाई
24 मई को दिल्ली के निजामुद्दीन स्थित दयानंद मुक्तिधाम में मुकुल देव का अंतिम संस्कार किया गया। उनके बड़े भाई और अभिनेता राहुल देव ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान राहुल बेहद भावुक नजर आए और अपने भाई को अंतिम विदाई देते समय उनकी आंखों में आंसू थे। अंतिम संस्कार में अभिनेता विंदू दारा सिंह भी शामिल हुए, जो अपने करीबी मित्र को याद कर भावुक हो गए।
ALSO READ – LOW CIBIL સ્કોર સામે ઘરે બેઠા ₹ 200000 સુધીની Loan મેળવો, લો CIBIL સ્કોર લોન માટે આ રીતે અરજી કરો
MUKUL देव का करियर
MUKUL देव ने 1996 में टीवी शो ‘मुमकिन’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने ‘घरवाली ऊपरवाली’, ‘कशिश’, ‘कुमकुम’, ‘श्श… कोई है’ जैसे कई लोकप्रिय टीवी शो में काम किया। सिनेमा में उन्होंने ‘यमला पगला दीवाना’, ‘सन ऑफ सरदार’, ‘जय हो’ और ‘आर…राजकुमार’ जैसी हिट फिल्मों में अपनी अभिनय प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बॉलीवुड से श्रद्धांजलि
MUKUL देव के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुकुल देव को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और दुख व्यक्त किया। वहीं, मुकुल देव की पहली हीरोइन सुष्मिता सेन ने भी उनके निधन पर शोक जताया और उन्हें याद किया।
ALSO READ – 2025 में ऑनलाइन पैसे कैसे कमाएं | घर बैठे कमाई के आसान तरीके
अंतिम संस्कार की झलकियाँ
अंतिम संस्कार के दौरान की कुछ भावनात्मक तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें राहुल देव और अन्य परिजनों की भावनाएं स्पष्ट रूप से देखी जा सकती हैं। इन पलों ने सभी को गमगीन कर दिया।
MUKUL देव का असमय निधन भारतीय फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए एक बड़ी क्षति है। उनकी अभिनय प्रतिभा और विनम्र स्वभाव को हमेशा याद किया जाएगा। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें