
देशभर में खाटू श्याम मंदिर बेहद प्रसिद्ध है। रोजाना इस मंदिर में अधिक संख्या में भक्त बाबा खाटू श्याम (Baba khatu shyam) के दर्शन करने के लिए आते हैं। किसी खास पर्व के दौरान खाटू नगरी में बेहद खास रौनक देखने को मिलती है। ऐसा माना जाता है कि यहां से कुछ चीजों को घर लाना अधिक शुभ होता है।
ALSO READ : Kya Bina Internet UPI Payment Kar sakte h ? kaise kare 2025 me? janiye pura information Hindi me
खाटू श्याम मंदिर राजस्थान के सीकर जिले में स्थित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, घटोत्कच के बेटे बर्बरीक हैं। इन्हीं की खाटू श्याम के रूप में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। खाटू श्याम (Baba khatu Temple) की पूजा और दर्शन करने से साधक की सभी मुरादें पूरी होती हैं। साथ ही जीवन में आ रही सभी तरह की परेशानियां दूर होती हैं।
ऐसी धार्मिक मान्यता है कि खाटू श्याम से कुछ चीजों को घर लाने से शुभ परिणाम मिलते हैं और खाटू श्याम की कृपा प्राप्त होती है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि खाटू श्याम से किन चीजों को घर लाना शुभ माना जाता है।
ALSO READ – Ayushman Card Online avedan prakiya 2025 puri jankari Hindi me
परिचय: KHATU SHYAM जी के दर्शन का महत्व
राजस्थान के सीकर जिले में स्थित खाटू श्याम जी का मंदिर हिन्दू भक्तों के लिए अत्यंत पावन स्थल है। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से बाबा श्याम के दर्शन करता है, उसकी हर मनोकामना पूर्ण होती है। यदि आप भी इस तीर्थ यात्रा पर जा रहे हैं, तो कुछ विशेष वस्तुओं को साथ लेकर जाना आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
ALSO READ – Aadhaar card online apply,update,download, पूरी जानकारी हिंदी में
SHYAM कुंड का जल
खाटू श्याम मंदिर के पास में श्याम कुंड है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, श्याम कुंड में ही बर्बरीक ने भगवान श्रीकृष्ण को अपना शीश समर्पित किया था। ऐसी मान्यता है कि इस कुंड का जल कभी भी खत्म नहीं होता है। अगर आप श्याम कुंड जा रहे हैं, तो वहां से जल जरूर लाएं और उस जल से घर में छिड़काव करें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से घर में उत्पन्न नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और परिवार के सदस्यों को खाटू श्याम की कृपा प्राप्त होगी। साथ ही सभी रोग दूर होते हैं।
प्रसाद
खाटू श्याम से प्रसाद जरूर लाना चाहिए। घर आने के बाद स्नान करें और बाबा खाटू श्याम की पूजा-अर्चना करें। इसके बाद लोगों में प्रसाद का वितरण करें। ऐसा माना जाता है कि खाटू श्याम का प्रसाद ग्रहण करने से हारे के सहारे की कृपा प्राप्त होती है।
मोर पंख
इसके अलावा मोर पंख लाना शुभ माना जाता है। मोर पंख को मंदिर में रखें। धार्मिक मान्यता के अनुसार, खाटू श्याम से मोर पंख लाने से हमेशा अन्न और धन के भंडार से रहते हैं। साथ ही जीवन में शुभ फल की प्राप्ति होती है।
इत्र
इसके अलावा खाटू श्याम से इत्र जरूर लाएं। ऐसा माना जाता है कि इत्र लाने से जीवन में आने वाली समस्या से छुटकारा मिलता है। मान्यता है कि खाटू श्याम जी को इत्र और गुलाब के फूल अधिक प्रिय है। इसी वजह से भक्त उन्हें इत्र और गुलाब के फूल अर्पित करते हैं।
ALSO READ – PAN कार्ड क्या है? | PAN Card क्या होता है, आवेदन, लाभ और आवश्यक दस्तावेज
खास टिप्स:
बाबा के दर्शन से पहले स्नान करके शुद्ध वस्त्र पहनें।
मोबाइल, कैमरा आदि मंदिर परिसर में न लेकर जाएं।
मन से शुद्ध और निश्चल भाव रखें, तभी बाबा कृपा करते हैं।
मंदिर के बाहर मिलने वाली दुकानों से पूजन सामग्री लेने की बजाय घर से शुद्ध सामग्री ले जाना अधिक शुभ होता है।
ALSO READ – Rudraksha Benefits : “रुद्राक्ष जल के चमत्कारी फायदे: क्या आपने कभी पिया है ये शक्तिशाली पानी?”
निष्कर्ष
खाटू श्याम जी की यात्रा केवल एक धार्मिक तीर्थ नहीं है, बल्कि यह एक आध्यात्मिक अनुभव भी है। यदि आप सच्चे मन और श्रद्धा से खाटू श्याम बाबा के दर्शन करने जाते हैं और इन विशेष चीजों को साथ ले जाते हैं, तो निश्चित ही आपके जीवन में शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। बाबा श्याम की जय!